ईद- उल -जुहा बकरीद व रक्षाबंधन पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सेक्टर स्कीम की जाएगी लागू-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*ईद- उल -जुहा बकरीद व रक्षाबंधन पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सेक्टर स्कीम की जाएगी लागू*

ईद-उल-जुहा बकरीद ईद व रक्षाबंधन पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी। शहर को 9 सेक्टरों में बांटकर 9 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही चार मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं स्कीम 31 जुलाई को शाम 6:00 से 3 अगस्त रक्षाबंधन तक रहेगी। एसडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार चंद्र दर्शन के अनुसार 1 अगस्त को और रक्षाबंधन का पर्व 3 अगस्त को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी को कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा गाइडलाइंस जारी की गई है। उसके अनुसार सामाजिक दूरी के साथ यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कहीं भी सामूहिक नमाज ना हो।नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेटगण की ड्यूटी 31 जुलाई को शाम 6:00 बजे से लगाई जाएगी।9 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा चार मजिस्टर रिजर्व में रखे गए है। रिजर्व मजिस्ट्रेट 1 अगस्त को सुबह 5:00 बजे जमालपुर ईदगाह पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks