सीएमओ के बाबू के वायरल हुए आडियो के मामले में मुकदमा दर्ज

सीएमओ के बाबू के वायरल हुए आडियो के मामले में मुकदमा दर्ज

एटा,सीएमओ के बाबू के वायरल हुए आडियो के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। यह मुकदमा महिलाओं की ओर से दर्ज कराया गया है। महिला कर्मचारियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को कोतवाली नगर में डॉ. रंजीत वर्मा के साथ पहुंची चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता राजपूत अलीगंज, बागवाला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीतू कुमारी, कनिष्ठ लिपिक सोनिया शर्मा ने तहरीर दी है।

गुरुवार को कार्यालय में नहीं आया प्रधान सहायक
बुधवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को प्रधान सहायक पुष्पेंद्र सिंह कार्यालय नहीं पहुंचे। उनसे मिलने के लिए मीडिया के लोगों ने काफी प्रयास किया। फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक की वायरल ओडियो को लेकर आई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच करायी जाएगी।

सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर, एटा

सोशल मीडिया पर वायरल ओडियो में आने वाली आवाज की जांच करायी गई है। जांच में स्पष्ट होने पर भी मामले में कुछ बताया जा सकेगा।

डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks