जीजा को उसके सालों ने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*जीजा को उसके सालों ने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जलेसर – पत्नी को प्रैक्टिकल दिलाने गए गांव खेड़ानूह निवासी जीजा को उसके सालों ने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया। उसके बाद उनकी पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में कोतवाली जलेसर में तहरीर दी है।

गांव खेड़ानूह निवासी यतेंद्र कुमार पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि वह पांच अगस्त को पत्नी सुमन को बाइक पर साथ लेकर बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने एटा-गंजडुंडवारा रोड स्थित गांव कुठिला के कॉलेज गए थे। प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी होने के कारण शाम करीब चार बज गए थे।

आरोप है कि उसी समय उनके तीन साले गांव जिरसमी कोतवाली देहात से आ गए। अपने पांच अन्य साथियों को भी लेकर आए। उन पर हमला कर दिया। कार में डालकर किसी सुनसान स्थान पर ले गए। वहां भी उनकी पिटाई की। बेहोश करके आंखें बांधकर कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे जान से मारने की योजना बनाने लगे।

वह लोग तीन दिन बाद आठ अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे अचेत अवस्था में अवागढ़ बाईपास रोड स्थित किला के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित को होश आया तो परिजनों और पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। घरवाले पीड़ित को लेकर आए थे। घटना की तहरीर बुधवार को जलेसर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks