*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों को रोजगार की पहल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । विकास खंड अलीगंज के सभागार में जिला मिशन प्रबंधक मनरेगा योजना अरुण चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों, रोजगार सेवकों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों, मनरेगा मजदूरों को आजीविका मिशन से जोड़ने की पहल की गई। मिशन से जुड़े अधिकारियों ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिला मिशन प्रबंधक ने बताया की आजीविका मिशन से ग्रामीण इलाकों में महिलाएं समूह के माध्यम से जुड़कर रोजगार क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहीं है। महिलाओं को सशक्त बनाने में ये मिशन कारगार साबित हो रहा है। समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में शासन ने प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों और मनरेगा मजदूरों को आजीविका मिशन से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराने की पहल करते हुए निर्देश जारी किया है । इसी के तहत विकास खंड अलीगंज में बैठक आयोजित कर समूह सखियों,और रोजगार सेवकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में चंद्रपाल सिंह एडीओआई एस बी, प्रेम सिंह ब्लाक मिशन प्रबंधक,अनुपम मिश्रा वरिष्ठ लिपिक, नारायण तिवारी कंप्यूटर आपरेटर, कई समूह सखियां, रोजगार सेवक मौजूद रहे।