एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा क्षेत्र में हुयी तीन वर्षीय बालिका की हत्या की घटना का 5 घंटे में सफल अनावरण, युवती सहित पाॅच आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व बोरी बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.07.2020 को वादी श्री हृदेश गुप्ता पुत्र श्री राधेश्याम गुप्ता निवासी दतौली थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर देर रात्रि सूचना दी गयी कि उसकी तीन वर्षीय पुत्री प्रातः 09.00 बजे से लापता है, काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली।
पंजीकृत अभियोग
इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 327/2020 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर थानाध्यक्ष जैथरा चैकी प्रभारी धुमरी के साथ मय फोर्स घटनास्थल पर रवाना हुए तथा उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
अनावरण को लगाई गईं टीमें
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा स्वयं घटनास्थल के लिये रवाना हुये तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी अलीगंज, क्राइम ब्रांच की स्वाॅट तथा सर्विलांस टीम के अतिरिक्त थानाध्यक्ष बागवाला तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को रवाना किया गया।
घटना का अनावरण
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना का मात्र पाॅच घण्टे में ही अनावरण किया गया तथा लापता बच्ची का शव अभियुक्तगण की निशांदेही पर बरामद करते हुये, घटना में संलिप्त सभी पाॅच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 302, 201, 120बी व 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
पूछताछ का विवरण
वादी मुकदमा हृदेश गुप्ता की अपने चचेरे भाईयों कालीचरण, बु़द्धपाल व करु उर्फ पूरनमल पुत्रगण द्वारिका प्रसाद गुप्ता से लम्बे समय से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी वादी मुकदमा के परिवार के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से घटनायें कारित कराई गयीं हैं। एक हफ्ते पहले करु से वादी मुकदमा के पिता से शराब पीकर झगड़ा हुआ था, जिसे लोगों द्वारा समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि प्रकाश में आये अभियुक्त कालीचरन की पुत्री का अपने ही गाॅव के युवक के साथ दोस्ती को लेके बच्ची के पिता/वादी मुकदमा द्वारा गाॅव के लोगों से अनुचित टिप्पणी व अपमानजक बातें की गयी थी। जिससे कालीचरन के परिजनों द्वारा अपनी बेज्जती महसूस की गयी, जिससे सभी हृदेश से रुष्ठ हो गये और सभी ने हृदेश गुप्ता को सबक सिखाने का निश्चय किया। वादी की भतीजी का चाचा करु जोकि एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है। (वर्तमान में माननीय न्यायालय में अपील लम्बित चल रही है) से वादी की भतीजी ने हृदेश गुप्ता द्वारा किये जा रहे प्रचार की शिकायत की तो उसने भी हृदेश को सबक सिखाने की ठान ली। कल दिनांक 27.07.2020 को समय करीब प्रातः 08.00 बजे मृतक बच्ची अपनी बुआ वंदना की गोद में खेल रही थी, इसी दौरान वादी की भतीजी द्वारा बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने से बुआ की गोद से ले लिया और अपनी परचून की दुकान से घर ले जाकर घर में दुपट्टे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर में ही छुपा दिया। करीब 10.00 बजे बच्ची के पिता हृदेश गुप्ता द्वारा बच्ची को नहलाने के लिये तलाशा तो वह नहीं मिली। जब वादी की भतीजी और उसके पिता कालीचरन से पूछा तो उन्होंने बताया कि थोड़ी देर पहले बच्ची यहाॅ से चली गयी है। हृदेश गुप्ता व गाॅव के लोगों द्वारा सभी सम्भावित स्थानों पर बच्ची को तलाशा गया पर वह नहीं मिली, इस दौरान वादी की भतीजी तथा उसका युवक दोस्त भी साथ-साथ तलाशते रहे। जब पुलिस टीम द्वारा वादी की भतीजी व उसके दोस्त से हिगमतअम्ली व सख्ती से पूछताछ की गयी तो वादी की भतीजी ने बताया कि हृदेश गुप्ता उसके दोस्त के साथ उसके सम्बन्धों को लेकर मेरी व मेरे परिवार की बदनामी गाॅव में कर रहा था, मेरे पिता व चाचा भी इस घटना से रुष्ठ थे। हम सब लोगों ने हृदेश गुप्ता को सबक सिखाने का निश्चय किया। प्रातः करीब 08.00 बजे बच्ची अपनी बुआ के पास खेल रही थी, मैं उसे खिलाने के बहाने अपने घर में ले आई, उस समय मेरे दोनों चाचा करु, बु़द्धपाल व पिता कालीचरन घर में मौजूद थे। मैं बच्ची को छत पर ले गयी और अपने दोस्त को भी छत पर बुला लिया। मेरे दोस्त ने बच्ची को पकड़ लिया और मैंने अपनी चुन्नी (दुपट्टा) से बच्ची का गला घोंट दिया फिर एक बोरी में शव को बंद करके दूसरी बोरी मेें डालकर अपने मकान के पीछे बने खंडहरनुमा मकान की सीड़ियों के नीचे शव को छुपा दिया। जब बच्ची की तलाश शुरु हुई तो मेरे चाचा करु व बुद्धपाल सिढ़पुरा चले गये तथा पिता कालीचरन घर से अन्यत्र कहीं हट गये। मैं तथा अमन किंजल के घरवालों के साथ किंजल को ढूढ़ने का नाटक करते रहे।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण
1- कु0 विनीता पुत्री कालीचरन निवासी दतौली थाना जैथरा एटा
2- अमन ठाकुर पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी दतौली थाना जैथरा एटा
3- करु पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता निवासी दतौली थाना जैथरा एटा
4- बुद्धपाल पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता निवासी दतौली थाना जैथरा एटा
5- कालीचरन पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता निवासी दतौली थाना जैथरा एटा
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
अभियुक्तगण करु व बुद्धपाल द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 1997 में नवीशेर निवासी दतौली थाना जैथरा की हत्या की थी, जिसके सम्बन्ध में मुअसं- 133/97 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि थाना जैथरा पर पंजीकृत हुआ था जिसमें करु व बुद्धपाल को अपने साथियों सहित वर्ष 2002 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। और वह दोनों वर्तमान में माननीय न्यायालय में अपील दायर कर अपने घर पर हैं।
घटना का अनावरण करने वाली टीम का नाम
1- श्री सतपाल भाटी थानाध्यक्ष जैथरा मय टीम
2- श्री इन्दे्रश पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मय टीम
3- श्री विपिन त्यागी थानाध्यक्ष बागवाला मय टीम
4- श्री विनय शर्मा प्रभारी स्वाॅट मय टीम
5- महिला आरक्षीगण सोना सोलंकी, आरती, हिमांशु, पूजा शर्मा
