एटा।अ. भा. वैश्य एकता परिषद एटा ने आज मा. चिकित्सा राज्य मंत्री एवं जनपद एटा प्रभारी श्री अतुल गर्ग को गत 16 जून को आइसोलेशन वार्ड एटा में हुई विभागीय लापरवाही से संजीव वार्ष्णेय उर्फ मोनी की मृत्यु पर आज तक जिला प्रशासन ने कोई ठोस कार्यवाही न करने के खिलाफ मा. मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन देकर अतिशीघ्र न्याय न मिलने पर कठोर कदम उठाने का अल्टीमेटम दिया
साथ ही मांग की कि अतिशीघ्र परिजनों को आर्थिक मदद दी जाये एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो
इस मोके पर सांसद मा. हरनाथ सिंह यादव , मा. जिलाध्यक्ष श्री संदीप जैन , मा. सदर विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड , मा. विधायक अलीगंज श्री सत्यपाल सिंह राठौर , मा. विद्यालय जलेसर श्री संजीव दिवाकर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे
संगठन से मेरे अलावा सरंक्षक श्री राधा रमण वार्ष्णेय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अलोक वार्ष्णेय , पूर्व नगर अध्यक्ष BJP श्री वीरेंद्र वार्ष्णेय , उपाध्यक्षगण क्रमशः श्री राजकुमार गुप्ता , राहुल वार्ष्णेय बॉबी , श्री अवनीश बंसल , श्री राजीव बंसल , मीडिया प्रभारी श्री हर्ष वार्ष्णेय , श्री प्रदीप वार्ष्णेय, सहित कई वैश्य बंधुयों का सहयोग रहा , सभी को संगठन की तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद
