डॉ राजीव “नीलकमल” और डॉ कनुप्रिया “राधा” उपाधि से सम्मानित


स्वाधीनता दिवस के अवसर पर गुरुवार को समस्तीपुर स्थित आर पी मिश्रा हास्पीटल में डा राजीव कुमार मिश्रा को 'नीलकमल' और डॉ कनुप्रिया को ' राधा ' उपाधि से सम्मानित किया गया। चिकित्सक द्वय को यह उपाधि दिव्यांगों को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था सोसायटी फॉर डिसैबिलीटी एण्ड रिहैबिलिटेशन स्ट्डीज नई दिल्ली की ओर से संस्था के मानद अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ और उनकी पत्नी आशा लाभ ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनकी स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामनाएं की गई। चिकित्सक द्वय को यह सम्मान उनकी कुशलता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार को देखते हुए दिया गया। चिकित्सक द्वय को उपाधि मिलने पर लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।हर्ष व्यक्त करने वाले में साहित्यकार विनयकृष्ण, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद से सम्बद्ध शिक्षा मंच के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम, समाजसेवी उदय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कर्ण, कवि राजकुमार चौधरी, हास्यकवि विष्णु केडिया,एस डी आर एस के डा संध्या कुमारी,अजय कुमार कर्ण,रमण कुमार व संजय कुमार आदि प्रमुख हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks