
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, ई- रिक्शा चोरी की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का ई- रिक्शा व 04 बैट्री बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं0– 609/23 धारा 379 भादवि0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र मनीराम निवासी न्यू रेवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 10.08.2023 को समय करीब 12.50 बजे रेलवे रोड अण्डर पास के पास से चोरी के ई-रिक्शा व चार बैट्री सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- नीरज पुत्र मनीराम निवासी न्यू रेवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा
बरामदगी–
- 01 ई- रिक्शा व 04 बैट्री (चोरी किए हुए)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
- श्री उ0नि0 श्री राजपाल सिंह
- का0 राहुल कुमार
- का0 योगेन्द्र सिंह