
ड्रॉप आउट सर्वे में अलीगंज और जैथरा की प्रगति शून्य
एटा, । हाउस होल्ड सर्वे में कराए गए सर्वे में ड्राप आफ आउट बच्चे चिन्हांकन में ब्लॉक अलीगंज, जैथरा की प्रगति शून्य रही है। जिस पर बीएसए दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है। वर्ष 2023 में बेसिक शिक्षा विभाग ने 3618 ड्राप आउट बच्चे चिन्हित किये गये हैं।
डीसी अविनाश शुक्ला ने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे में ड्राप आउट बच्चों का सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें ब्लॉक अलीगंज के 228 और जैथरा के लिए 315 छात्र-छात्रायें चिन्हित करने का लक्ष्य दिया गया था। दोनों ब्लॉकों में आज तक कोई भी ड्राप आउट बच्चे चिन्हित नहीं किए गए हैं।
इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए की ओर से स्प्ष्टीकरण मांगा गया है। ब्लॉक अवागढ़ में 140, एटा अर्बन में 76 में से 9, जलेसर ने 282 में से 138, मारहरा ने 246, निधौलीकलां ने 249, सकीट में 335, शीतलपुर ने 287 बच्चों का चिन्हांकन किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में 2208 ड्राप आउट बच्चे चिन्हांकन का लक्ष्य था, जिसमें से 1404 को चिन्हित किया गया है। इनमें 1648 बालक और 1970 बालिकायें शामिल है