
मैनपुरी में एक पिता ने कहासुनी के बाद अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली बेटे की गर्दन पर लगी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसको सैफई भेज दिया। सैफई में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी पिता अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी देते हुए खुद को गिरफ्तार करने की बात कही। पिता की बात सुनकर पुलिस की एक टीम आरोपी पिता के घर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये घटना सुबह की है। मामला औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा का है।