
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस, सर्विलांस व जनपदीय स्वाट टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई करीब 18 टन मूंगफली लदे ट्रक लूट की घटना में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त पवन सहित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त गाड़ी (टाटा सूमो) के साथ किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण-
दिनांक 07.08.2023 को वादी जफरुद्दीन पुत्र महमूद निवासी सरैता, थाना तिजारा जनपद अलवर (राजस्थान) द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 06.08.2023 की रात्रि को अपने ट्रक संख्या RJ 11 GC 0561 से मंडी समिति एटा से लगभग 18 टन मूंगफली लोड करके राजकोट ले जाते समय कासगंज रोड ओवरब्रिज पर एक टाटा सूमो सवार चार व्यक्तियों ने चैकिंग के बहाने उसकी गाड़ी रुकवाई, जब वह फाइल लेकर सूमो गाड़ी के पास पहुंचा तो सूमो सवार 04 व्यक्तियों ने वादी और उसके पुत्र जो हेल्पर का काम करता है, उसको गाड़ी में डालकर लिंक रोड पर ले गए और उनके हाथ पैर बांधकर जंगल में डाल दिया तथा उनसे 12500 रूपये और एक मोबाइल फोन लूटकर उनके ट्रक को सिकंदराराऊ की तरफ लेकर चले गए, इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मुअस0- 362/2023 धारा 394 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी–
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा आज दिनांक 08.08.2023 को उक्त प्रकरण से संबंधित तथा 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त पवन पुत्र कमलेश बाबू निवासी नगला भजना थाना मारहरा एटा को घटना में प्रयुक्त टाटा सुमो यूपी 37T 0896 तथा 1820 रूपये (लूटे हुए रुपयों में से) सहित कासगंज रोड से तथा प्रकाश में आए दूसरे अभियुक्त धर्मवीर पुत्र चरण सिंह निवासी नगला कलुआ थाना मारहरा को मारहरा रोड मेडिकल कॉलेज के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास सहित थानास्तर से अग्रिम वैधानिक प्रचलित है।
नोट- दिनांक 07.08.23 को एक अभियुक्त बॉबी पुत्र प्रेम सिंह निवासी बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ एटा को करीब 18 टन मूंगफली सहित लूटे गए ट्रक व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- पवन पुत्र कमलेश बाबू निवासी नगला भजना थाना मारहरा एटा
- धर्मवीर पुत्र चरण सिंह निवासी नगला कलुआ थाना मारहरा एटा।
बरामदगी-
- घटना में प्रयुक्त टाटा सुमो (यूपी 37T 0896)
- 1820 रूपये (लूटे हुए रुपयों में से)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात मय टीम
- प्रभारी निरीक्षक एसओजी मय टीम
- प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस मय टीम।