बुलडोजर मणिपुर क्यों नहीं गयाअखिलेश
लखनऊ, विशेष संवाददाता। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी विधानसभा को मणिपुर की शर्मनाक घटना की निंदा करनी चाहिए। जब आप वोट मांगने के लिए कोई राज्य छोड़ते नहीं हैं तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी निंदा करें।

अखिलेश ने सोमवार को सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा है। उसका निंदा करनी चाहिए। बुलडोजर मणिपुर क्यों नहीं जा रहा है। क्या उसका नेशनल परमिट कैसिंल हो गया है। इस शर्मनाक घटना की निंदा होनी ही चाहिए। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह जिस तरह के बयान देते हैं, उससे पता चलता है कि वह किसके साथ हैं।
‘भाजपा की साजिश का पर्दाफाश’भाजपा की साजिश का अब पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा विपक्ष के सांसदों और विधायकों की सदस्यता छीनने का षड्यंत्र करते-करते अब ़खुद इसका शिकार हो गई है।