पिता की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से पेंशन प्राप्त करने के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार

एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, लेखपाल पिता की मृत्यु के उपरांत पिता की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से पेंशन प्राप्त करने के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं0- 78/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 409 भादवि0 में वांछित चल रही अभियुक्ता को आज दिनांक 07.08.2023 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उपनिरीक्षक विजय सिंह
  2. आरक्षी वेदप्रकाश
  3. महिला आरक्षी कृष्णा रानी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks