
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी कड़ी कार्रवाई
एटा, । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एटा-आगरा मार्ग पर ग्राम अमरगोजिया के समीप ग्रामीणों एवं कावड़ियों में बवाल हुआ है। यह आपसी प्रकरण संज्ञान में आया है। उसके बाद डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रशासन, पुलिस के अन्य अधिकारियों, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कावड़ियों से वार्ता कर उन्हें हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीएम, एसएसपी ने कावड़ियों को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के सामने फूंकी बाइकएटा। बताया जा रहा है कि मौके पर कांवड़ियों को बाइक मिली थी। गुस्से में आकर कांवड़ियों ने बाइक फूंक दी। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस पहुंच गई थी पुलिस की हिम्मत नहीं हो पाई। कांवड़ियां कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है।