मांगे पांच लाख, न देने पर महिला को जलाया, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मांगे पांच लाख, न देने पर महिला को जलाया, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। ट्रक के लिए विवाहिता से पांच लाख लाने को कहा। असमर्थता जताने पर ससुरालीजनों ने आग लगा दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात थाना आकर मृतका के पिता ने तहरीर दी है।
फरूर्खाबाद थाना कमालगंज के गांव मकरंद नगर बसहा निवासी शिशुपाल सिंह ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि पांच साल पहले बेटी अंजली की शादी नरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा कोतवाली अलीगंज के साथ की थी। शादी के दौरान सात लाख में शादी की थी। आरोप है कि ट्रक लाने के लिए ससुरालीजन बेटी पर दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बेटी को परेशान करने लगे थे। पीड़ित ने ससुरालीजनों को दो लाख रूपये दिए थे।
कुछ दिनों बाद बाकी के तीन लाख मांग रहे थे। आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह बेटी काम कर रही थी। जेठ-जेठानी ने बेटी को पकड़ लिया था दामाद ने पेट्रोल बेटी पर छिड़क दिया था और आग के हवाले कर दिया था। सैफई में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। सैफई इटावा में ही पोस्टमार्टम हुआ है। देर रात थाने पहुंचकर पिता ने दामाद सहित पांच ससुरालीजनों के विरूद्ध तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks