अगवा छात्रा के आरोपितों पर कार्रवाई को कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
*असंतोष अगवा छात्रा की तलाश में पुलिस सुस्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,गंजडुंडवारा, । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब एक सप्ताह पूर्व अगवा हुई छात्रा के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा।
ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने की मांग की। बता दें कि गत 27 जुलाई को घर से विद्यालय गई छात्रा को दो नामजद आरोपियों ने अगवा कर लिया था।
अगवा छात्रा के भाई ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नामजद आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक सर्विलांस की मदद से शीघ्र ही अगवा किशोरी को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।