शर्मनाक बेटी को गोदाम में बंधक बनाकर रखता था पिता, ताई ले गई पुलिस के पास

शर्मनाक बेटी को गोदाम में बंधक बनाकर रखता था पिता, ताई ले गई पुलिस के पास
*दो साल तक बेटी को बंधक बना कर पिता करता रहा दुराचार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । दो साल तक बेटी को गोदाम में बंधक बनाकर पिता दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह से भागकर निकली पीड़िता ताई के पास पहुंच गई। ताई पुलिस के पास लेकर पहुंची। पुलिस को पीड़िता ने आपबीती बताई। आरोपी पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पीड़िता का पुलिस मेडिकल करा रही है।

कोतवाली अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वर्तमान में कायमगंज रोड स्थित गोदाम कोल्ड स्टोर में पिता के साथ रहती है। मां के चले जाने के बाद पिता ने दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि आरोपी पिता असफाक (बदला नाम) निवासी अगौनापुर पहले अश्लील हरकतें करता था। बाद में पिता ने अवैध संबंध बनाने लगा। डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था और गोदाम में बंधक बनाकर रखता था।

विरोध करने पर पिटाई करता था। एक अगस्त को भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। तीन अगस्त को पीड़िता किसी तरह गोदाम से भाग निकली और ताई के पास पहुंची। जानकारी के बाद ताई पीड़िता को लेकर कोतवाली अलीगंज पहुंची।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को पकड़ लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है। एएसपी धनजंय कुशवाह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।ं

जलेसर में भी हो चुका इस तरह का मामला करीब दो माह पहले कोतवाली नगर क्षेत्र में भी पिता बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा था। बेटी की शादी के बाद भी वह उसे परेशान करता था। मोबाइल में बेटी के साथ फोटो देख मां ने घटनाक्रम का खुलासा किया था। कोतवाली नगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ साल पहले जलेसर क्षेत्र में घटना हुई थी। इसमें बेटी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसी घटनाओं ने रिश्तों को कलंकित किया है।

एक साल पहले मां चली गई थी किसी और के साथ

अलीगंज। पीड़िता की मानें तो मां एक साल पहले किसी और के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह नहीं लौटी। मां के जाने के बाद पिता की हिम्मत काफी बढ़ गई थी। पीड़िता पिता से छोड़ने की गुहार लगाती रहती थी। मगर उसे तरस नहीं आता था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks