चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया

चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया

एटा,अलीगंज, । विद्युत विभाग की कार्यशैली से तंग आकर गुरुवार को कस्बा के व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया।

बिजली अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की। विधायक के आश्वसान के बाद मामला शांत हुआ। कस्बे में वक्त वे वक्त हो रही बिजली चेकिंग एवं चेकिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के साथ दिनरात कम वोलटेज और कटौती के चलते व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं के साथ आक्रोश व्यक्त किया। सभी पदाधिकारी पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता के कार्यालय पहुंच गए। बिजली अधिकारियों के माध्यम से समस्या के संबंध में कोई सुनवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक सत्यापाल सिंह राठौर को बुलाया गया। लोगों ने बिजली चेकिंग के नाम पर अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली एवं कटौती को रोकने की मांग की गई। लोगों की शिकायतें सुन विधायक ने क्षेत्रीय विद्युत उपखंड अधिकारी सोनू कुमार एवं जेई अर्जुन सिंह को मौके पर बुलाकर दोनों को जमकर खरी खोटी सुनाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर नगर की जनता का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग कर अवैध वसूली करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अशोक रतन शाक्य, सूर्यकांत गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता, सभासद, विकास गुप्ता, राकेश कुमार वर्मा सहित कई उपभोक्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks