सम्पूर्ण समाधान दिवस 5 अगस्त को डीएम तहसील अलीगंज में करेंगे जनसुनवाई

सम्पूर्ण समाधान दिवस 5 अगस्त को डीएम तहसील अलीगंज में करेंगे जनसुनवाई

एटा – एटा 4 अगस्त 2023 जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 5 अगस्त शनिवार को कल प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल तहसील अलीगंज में, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी एटा सदर तहसील में, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार जलेसर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks