*कृष्णा श्री प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने ग्राम पंचायत मिश्री में खुले छोड़े मौत के गड्ढे*
*योजना मिशन जल शक्ति में टंकी के माध्यम से हर घर जल*

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में जल निगम के माध्यम से 1200 करोड़ का जल शक्ति प्रोजेक्ट चलना काफी समय से शुरू हो गया है, हैदराबाद की कम्पनी कृष्णा श्री प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राम पंचायत मिश्री में पाइप लाईन विछाने का काम शुरू कर दिया है, कम्पनी के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है, गांव में पाइप लाईन विछाने के लिए गड्ढे किये गये है, जिसमें साथ ही साथ काम हो अन्यथा जिलाधिकारी की गाइडलाइंस में साफ स्पष्ट आदेश है, ऐसे गड्ढों को ढाका जाऐ न ही तो कोई अप्रिय घटना न हो जाए,जल निगम के एई और जेई केवल कमीशन जानते है, ऐसे अप्रिय घटना उन को नही दिखती है,जल निगम के अधिकारियों की मिली भगत से कम्पनी की घोर लापरवाही सामने आई है, गांव के एक युवक जब घर से बाजार सामान लेने निकले तो वो गड्ढे में और बाईक उनके ऊपर थी,ऐसी स्थिति ही भयानक रूप ले लेती है, घटना हो जाने के बाद प्रशासन नींद से जागता है,