सपा नेता शिवपाल व एक युवक ने किया गैंगरेप,तमंचे के बल पर आरोपीयों ने घटना को दिया अंजाम

सपा नेता शिवपाल व एक युवक ने किया गैंगरेप,तमंचे के बल पर आरोपीयों ने घटना को दिया अंजाम

एटा,जैथरा, । समाजवादी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके युवक ने साथी संग मिलकर महिला से गैंगरेप किया। तमंचे के बल पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पति के घर लौटने के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति अन्य प्रदेश में ट्रक चलाते हैं। वह किराये पर रहकर बच्चे को पढ़ा रही है। आरोप है कि बुधवार रात को करीब दस बजे शिवपाल सिंह यादव और साथी ओमसरन निवासी मोहल्ला नेहरूनगर थाना जैथरा आ धमके। तमंचा दिखाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गुरुवार को भाई के साथ पीड़िता थाने पहुंची। उसने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि आरोपी शिवपाल सिंह नगर पंचायत जैथरा में सपा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है। दो बार चुनाव लड़ा है। एसएचओ फूल चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी व पीड़िता आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks