ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान तेज़, शराब तस्करों व माफियाओं में मचा हड़कम्प…

#सहारनपुर ख़बर……

ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान तेज़, शराब तस्करों व माफियाओं में मचा हड़कम्प…

#अवैध रूप से बिकने वाली शराब, मिलावटी व ओवररेटिंग को रोकने के लिए आबकारी विभाग का बड़ा अभियान…

#सहारनपुर:- जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के कुशल निर्देशन में ज़िला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के नेतृत्व में त्योहारों व 15 अगस्त को लेकर ज़िलें भर में अवैध शराब, मिलावटी व ओवररेटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, अवैध रूप से बिकने वाली शराब को रोकने के लिए आबकारी निरीक्षकों ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया, ज़िला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, आबकारी विभाग की टीम हर क्षेत्र में जाकर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं, 15 अगस्त व आगामी त्यौहारों पर भी विभाग की तरफ से एक अच्छी पहल की गई है और जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इतना ही नहीं नकली शराब से बचने के लिए लोगों को लगातार संदेश दिया जा रहा है, इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक लगातार शराब दुकानों पर पहुँचकर चैकिंग कर रहें है, ओवररेटिंग, मिलावट के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शराब माफियाओं व तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ज़िला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि, जिले में किसी भी हाल में शराब माफियाओं को नहीं पनपने दिया जाएगा, शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की तरफ से स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रही है, नकली शराब से बचने के लिए लोगों जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने सभी से अपील की है कि कोई भी अवैध शराब, ओवररेटिंग या मिलावटी शराब बेचने में शामिल पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस चौकी या सीधा आबकारी विभाग को दे सकते है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks