आगरा
हेडपंप लगवाने की मांग पर प्रधान का पिता एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

घर पर हेड पंप लगवाने की गुजारिश लेकर प्रधान के घर पहुंची विवाहिता की आबरू लूट ली गई
विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, आरोप प्रधान के पिता पर लगाया जा रहा है
पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा वीडियो बना लेने और पति व बच्चों को जान से बनवाने की धमकी देकर लगभग 1 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।
पीड़िता ने इस संबंध में आज पुलिस आयुक्त से मुलाकात की
अपना दर्द और वेदना उन्हें बताई साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने प्रार्थना की
पीड़िता की वेदना सुनकर पुलिस आयुक्त ने क्षेत्रीय पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पूरा मामला थाना इरादत नगर क्षेत्र का है