आंगनबाड़ी केन्द्र पर राशन न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

आंगनबाड़ी केन्द्र पर राशन न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

एटा,अलीगंज, । ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अगोनापुर पर बुधवार को राशन मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। केन्द्र पर दो दिन से लगातार पंजीकृत महिलाएं एवं बच्चों के अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद भी उनको राशन देने की पहल नहीं हो सकी है।

ग्राम अगोनापुर प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। दो माह में एक माह का ही राशन वितरण किया जाता है। बाकी राशन में बंदरबांट हो जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी भी संलिप्त रहते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि ने दो माह राशन का उठान किया। पात्रों को एक माह का ही राशन वितरण किया। इससे महिलाओं में आक्रोश पनप गया। उन्होंने केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौके पर पहुंची। महिलाओं को आश्वासन देकर शांत कराया। विरोध करने वाली महिलाओं में शमा, मीना, सबीना, शहनाज, रानी, शकुंतला, रूबी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं का कहना है दो माह के राशन में सिर्फ एक माह का राशन मिला है। राशन न मिलने की शिकायत कईबार मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई।

मेरे सामने कई बार राशन न मिलने की शिकायत आई। आंगनबाड़ी किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के सामने राशन न वितरण कर स्वयं करती है। कितना करती है वह जानती होगी।-अरविन्द कुमार शाक्य्ा, प्रधान, अगोनापुर, अलीगंज (एटा)

मुझे जो भी राशन मिला। उसको वितरण करवा दिया है। मेरे पास 20 गर्भवती महिलाएं, सात धात्री, 3 से 6 वर्ष 62 और अन्य 79 पात्र लोग पंजीकृत है। महिलाएं राशन को लेकर हंगामा करती है।-शशि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अगोनापुर, अलीगंज (एटा)

मामला मेरे संज्ञान में आया है मैने जांच के लिए भेजा है। राशन कम दिया या नहीं दिया जाँच होगी। -सुखरानी, सुपरवाइजर, अलीगंज (एटा)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks