
फेसबुक पर मोहब्बत हुई तो घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
एटा/मैनपुरी। फेसबुक पर चैटिंग कर रहे युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध बने तो दोनों के बीच शादी की बात चलने लगी। युवती अपने परिजनों को बिन बताए प्रेमी के गांव लहरा आ गई। मामले की जानकारी हुई तो पुलिस को अवगत कराया गया। एटा पुलिस भी गांव पहुंची लेकिन प्रेमी युगल नहीं मिले। पुलिस प्रेमी के पिता को अपने साथ ले गई है।
मामला जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी शिवम पुत्र अरविंद उर्फ पप्पू सविता से फेसबुक पर चैटिंग करने लगी। बात बढ़ी तो एक-दूसरे से शादी की बात शुरू हो गई। प्रेमिका अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर लहरा आ गई। उधर, युवती के परिजनों ने थानेजाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
बाद में पता चला कि युवती लहरा में है तो परिजन पुलिस के साथ लहरा गांव आ गए लेकिन इससे पहले ही दोनों प्रेमी युगल भाग निकले।
● प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ●
● एटा पुलिस प्रेमी के घर पहुंची तो दोनों हो गए गायब
●पुलिस कर रही तलाश, प्रेमी का पिता हिरासत में
पिता को अपने साथ ले गई एटा पुलिस
बिछवां। पुलिस ने युवक के पिता से बात की और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। युवती और युवक के मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। उनकी इस हरकत से दो परिवार परेशान हैं लेकिन फेसबुक पर शुरू हुई इस मोहब्बत की कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बिछवां थाना प्रभारी कपिल वशिष्ठ का कहना है कि मामले की जानकारी है, लेकिन उन्हें तहरीर नहीं मिली है।