
15 को मनेगा मेरी माटी मेरा देश उत्सव
कासगंज, । भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित माटी वन्दनोत्सव के चलते कार्यक्रम धूमधाम से होंगे। शासन द्वारा मनाए जा रहे ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम को जनपद में उत्सव व भव्यता के साथ मनाए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक में सीडीओ सचिन ने बताया कि, जनपद के सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकाय क्षेत्रों में यह कार्यक्रम भव्यता के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए। पंचायत स्तर के कार्यक्रमों में ‘‘सिला फलकम’’, ‘‘पंच प्रण प्रतिज्ञा’’ और ‘‘सेल्फी, वसुधा वंदन’’, ‘‘वीरों का चंदन’’ और ‘‘ध्वजारोहण और राष्ट्रगान’’ कार्यक्रम शामिल हैं। यह कार्यक्रम प्रत्एक विकास खण्ड, नगर पालिका व नगर पंचायतों, शिक्षण संस्थानों में भव्यता के साथ उत्सव के रूप में नौ से 15 अगस्त, 16 से 25 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। डीडीओ संजय कुमार ने बताया कि, ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान उन वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया जाएगा, जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज त्याग दिया। उन वीरों को श्रद्धांजलि देने की परिकल्पना की गई है। इसके लिए पंचायतों से गतिविधि की विरासत के रूप में मिट्टी इकह्वा करके और उसे दिल्ली कर्तव्य पथ पर लाकर आजादी का अमृत महोत्सव (एकम) स्मारक और एक अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
वसुधा वंदन कार्यक्रम प्रत्एक पंचायत में 75 स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इससे अमृत वाटिका का निर्माण होगा।
वसुधा वंदन कार्यक्रम ग्राम पंचायत में स्थित अमृत सरोवर के आसपास आयोजित किया जाएगा। वसुधा वंदन कार्यक्रम पौधारोपण का एक कार्यक्रम है और इसे मनरेगा के तहत शुरू किया जाएगा। प्रत्एक वसुधा वंदन स्थल में नागरिकों को राष्ट्र के महान उद्देश्य के लिए ऐसे वीरों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदानों के बारे में सूचित करने के लिए ‘‘सिला-फलकम‘‘ को बनवाकर लगवाया जाए।