पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा राजकिशोर उर्फ़ राजू को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली एटा नें जेल भेजा

एटा,2015 में एटा जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने पर जुगेंद्र सिंह यादव ने राज किशोर राजू को चुनाव लड़ाया था, और चुनाव जिताया, बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की निधि के दुरपयोग व जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर धन गबन का मामला है। ज्ञात हो राज किशोर राजू 2015 से 2020 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे