
अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों पर हुई कारवाही
एटा, । नाला पर कब्जा कर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों पर अतिक्रमण प्रभारी ने कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पुलिस मामले की जांच करेगी।
कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अलीगंज रोड पर नर्सरी के सामने से लेकर नेहरूनगर तक पालिका का नाला है। इस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया है। नाले पर कब्जा करने से जल निकासी को लेकर भी दिक्कत हो रही थी। नाले पर कब्जा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, जिसके कारण कम बारिश में भी शहर में जलभराव होता जाता है। अतिक्रमण के कारण यह दिक्कत हो रही है। बता दें कि मंगलवार को अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका ने अतिक्रमण हटवाया था। नाला के ऊपर बने दस नालों को तुड़वाया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रह सकती है। अतिक्रमण हटवाने से पहले नोटिस भी दिए गए थे। अतिक्रमण नहीं हटवाया था।
इनके विरूद्ध दर्ज कराई गई है रिपोर्ट
राजेश गौड अलीगंज रोड नर्सरी पुलिया के सामने, सनी यादव तिलक नगर, चंदन, प्रीतम, शिवराम निवासी नगला भज, सूरतराम, दिनेश चन्द्र, विशाल, राजीव, विनोद, प्रदीप, अनीता निवासी नामालूम, सुनील निवासी नगला भज, महाराज सिंह, किरन देवी, सुखवीर, सुभाष, ओमप्रकाश, रमेश चन्द्र, मानपाल, वीरी सिंह निवासी नामालूम, सुभाष निवासी नेहरूनगर, रामसनेही निवासी नामालूम, सुषमा, ओमप्रकाश, चन्द्रपाल, अमर सिंह निवासी नेहरूनगर, पिंटू निवासी नामालूम, गंगाराम, बलवीर सिंह, तेज सिंह, संतोष निवासी नेहरूनगर कोतवाली नगर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।