
एटा/सराय अगहत, । दोपहर में प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी होने के बाद मास्साब बच्ची को क्लास में छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद बच्ची ने अपने आप को अकेला देख रोने लगी। स्कूल के अंदर बच्चे के रोने की आवाज सुन राहगीरों ने गेट का ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।
ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के गांव सराय अगहत प्राथमिक विद्यालय द्धितीय में कक्षा एक में राधिका पुत्री ओमपाल पढ़ती है। सोमवार को छुट्टी के समय राधिका विद्यालय में सो गई। बच्चों के जाने के बाद शिक्षकों ने बिना देखे ही विद्यालय बंद कर दिया। कुछ देर बाद राधिका जागी तो अपने आप को अकेला देख तो वो रोने लगी। विद्यालय में बच्चे की रोने की आवाज सुन एक राहगीर ने देखा गांव के लोगों ने ईंट से क्लास रुम का ताला तोड़कर उसे बाहर निकालाया गया। बच्ची को नाम पूछने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। क्लास में बच्ची के बंद होने की खबर सुन परिवार के लोग भी पहुंच गए। बच्ची के अंदर बंद होने तथा ताला तोड़कर बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एबीएसए अलीगंज सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि मामले की जांच करके उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि बच्ची के क्लास के अंदर बंद करने वाला मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।