एटा – थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर टाॅप-10 अपराधी संतोष यादव नशीले पाउडर डायपाजाम सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में टाॅप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर टाॅप-10 अपराधी को 360 ग्राम डायपाजाम (नशीला पाउडर) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.07.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दरिंगपुर तिराहे के पास से एक शातिर टाॅप-10 अभियुक्त संतोष यादव को समय करीब 03.40 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से करीब 360 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ पर *मुअसं- 200/2020 धारा 8ब/22 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
- संतोष यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला मोहन थाना पिलुआ एटा।
अभियुक्त संतोष यादव का आपराधिक इतिहास:-
1- मुअसं- 373/15 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 427 भादंवि थाना पिलुआ एटा
2- मुअसं- 168/13 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना पिलुआ एटा
3- मुअसं- 146/13 धारा 354, 323, 504, 506 भादंवि थाना पिलुआ एटा
4- मुअसं- 482/10 धारा 10जी सीआरपीसी थाना पिलुआ एटा
5- मुअसं- 487/10 धारा 323, 504, 506 थाना पिलुआ एटा
6- मुअसं- 302/02 धारा 307, 504, 506 थाना पिलुआ एटा
7- मुअसं- 285/18 धारा 392, 411 भादंवि थाना पिलुआ एटा
8- मुअसं- 42/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलुआ एटा
9- मुअसं- 43/20 धारा 60(1)63 आबकारी अधिनियम थाना पिलुआ एटा
10- मुअसं- 200/2020 धारा 8ब/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पिलुआ एटा
बरामद मालः-
- 360 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार
2- उपनिरीक्षक एम एस अरुण
3- उपनिरीक्षक विनीत कुमार
4- आरक्षी सुखवीर सिंह
5- आरक्षी योगेंद्र सिंह
