
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम बहगो में निर्माणाधीन टंकी से चौकीदार को बंधक बना सोलर प्लेट लूट कर ले जाने की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण-
वादी दलवीर पुत्र सुखवासी लाल निवासी ग्राम ललेहट थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि ग्राम बहगो मे टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है तथा टंकी के लिये 56 सोलर प्लेट आई थीं जोकि बाउंड्री के बगल में खुली रखी थीं। वादी तथा उसकी पत्नी संगीता टंकी के निर्माण के कार्य की चौकीदारी करते हैं। दिनांक 29.06.23 को मैक्स पिकअप में अज्ञात चोर समय करीब रात तीन बजे 43 सोलर प्लेटों को चोरी कर ले गये हैं। जिसके आधार पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 212/2023 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 01.08.2023 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त बंटू को मुखबिर की सूचना पर सर्रा भट्टा के पास से समय करीब 12.40 बजे पर गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- बन्टू उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र चरन सिंह निवासी पिपहरा थाना जैथरा जनपद एटा।
नोट – पूर्व में चार अभियुक्तगण को जेल भेजा जा चुका है, जिनसे कुल 35 सौलर प्लेटों की बरामदगी हो चुकी हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- श्री फूलचन्द्र, प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा, एटा
- है0का0 भूपेन्द्र सिंह
- का0 दुर्गेन्द्र सिंह
- का0 ओमप्रकाश
- का0 गौरव कुमार