सात वर्षीय बालक की हत्या की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, करीब 15 दिन पूर्व थाना जैथरा क्षेत्रान्तर्गत हुई सात वर्षीय बालक की हत्या की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 13.07.2023 को वादी नीरज कुमार पुत्र फौजदार सिंह निवासी पिपहरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि 12/13.07.2023 की रात्रि में रामवृज पुत्र ग्रीश चन्द्र, विवेक पुत्र अतेन्द्र, बबलू व विमलेश द्वारा उनके भतीजे मयंक पुत्र रिंकू उम्र करीब 07 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 229/2023 धारा 147, 148, 149, 302, 120-बी, 34 भादवि0 बनाम रामवृज आदि 04 अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
दिनाँक 01.08.2023 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त काली उर्फ शिवम पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम पिपहरा थाना जैथरा एटा को धूमरी चौराहे के पास से समय करीब 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –

  1. काली उर्फ शिवम पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम पिपहरा थाना जैथरा एटा उम्र करीब 25 वर्ष। नोट– मुकदमा उपरोक्त में एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक जैथरा श्री फूलचंद
  2. है0का0 भूपेंद्र सिंह
  3. का0 दुर्गेंद्र सिंह
  4. का0 ओमप्रकाश
  5. का0 गौरव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks