विश्व हिंदू परिषद के लंबे संघर्ष के बाद रामभक्तों का सपना हुआ पूरा: राजू आर्य

विश्व हिंदू परिषद के लंबे संघर्ष के बाद रामभक्तों का सपना हुआ पूरा: राजू आर्य
बोले राम जन्मभूमि के पूजन के दिन अपने घरों में जलाएं पांच दीपक
राम के भक्तों का सपना भव्य रूप लेने जा रहा है राममंदिर के रूप में
राममंदिर निर्माण को लेकर प्रत्येक भारतवासी में खुशी की लहर
एटा। विहिप नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ५ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन के बाद ही भव्य राम मंदिर निर्माण की परिकल्पना भी साकार होने लगेगी, वहीं राम मंदिर आंदोलन में अपना जीवन खपाने वाले लोगों की प्रसन्नता भी चरम पर पहुंच चुकी है। राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहे लोगों का कहना है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे की अब सिद्धि होने वाली है।
श्री आर्य ने कहा लंबे संघर्ष का फल है राममंदिर आज प्रत्येक रामभक्त खुशी की उस अनुभूति को महसूस कर रहा है जो कभी प्रभु रामचंद्र के झूठे बेर खाकर सबरी और पत्थर से नारी बनी अहिल्या ने की थी। प्रभु रामचंद्र ने असत्य पर जीत हासिल कर रावण के अहंकार को चकनाचूर कर दिया था वो ही स्थिति रामभक्तों की है, जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और प्रभु के बताए मार्ग पर चलकर असत्य पर सत्य की जीत हांसिल कर ली। उसी का परिणाम है कि अयोध्या में भव्य रूप लेने जा रहा है। प्रभु रामचंद्र का मंदिर।
आर्य ने कहा कि अगर आज राममंदिर निर्माण शुरू होने जा रहा है तो वह केवल विश्व हिंदू परिषद के लंबे संघर्ष का फल है, राममंदिर के लिए विश्व परिषद ने लंबी लड़ाई लड़ी है, उसको कभी भूलाया नहीं जा सकता और मुझे राममंदिर निर्माण को लेकर खुशी है तो वहीं खुद को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं विश्व हिंदू परिषद का सिपाही हूं जिसके बदौलत आज प्रभु रामचंद्र का मंदिर भव्य रूप लेने जा रहा है।
इसके साथ ही राजू आर्य ने सभी रामभक्तों से अपील की जिस दिन देश के प्रधानमंत्री अयोध्या में भूमि पूजन करें उस दिन सभी रामभक्त अपने घरों पर प्रभु रामचंद्र के नाम से पांच दीये अवश्य जलाएं क्योंकि कोरोना के कारण वहां अधिक संख्या में लोग नहीं पहुंच सकते हैं।
………………………………………………

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks