संचालित क्लीनिक में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा तोड़ फोड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*संचालित क्लीनिक में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा तोड़ फोड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । हाथी गेट में संचालिक क्लीनिक में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने तोड़फोड़ कर डाली। जानकारी पर सीओ सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई और मामले को शांत कराया है। परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने से प्रसूता की मौत हुई।
थाना निधौली कलां के गांव पैसई निवासी घनश्याम ने बताया कि पत्नी पूनम (22) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह लगभग 1030 बजे प्रसव के लिए संमति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोपहर बाद 330 बजे डाक्टर ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन से पुत्र का जन्म हुआ। इसके 10-15 मिनट बाद ही ऑपरेशन थियेटर में पत्नी की मौत हो गई। पूनम की मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे परिवारीजनों ने ऑपरेशन थियेटर के बाहर पड़े बेड आदि सामान उलट दिए। हॉस्पिटल में रखा वेंटीलेटर, लैपटॉप, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन पाइन लाइन, केबिन में तोड़फोड़ कर दी। हॉस्पिटल में भर्ती मरीज भाग गए। गुस्साए परिजनों से मरीजों की भी कहासुनी हो गई। प्रसूता की मौत के बाद ही अस्पताल से डॉक्टर भी गायब हो गई। स्टाफ भी भाग खड़ा हुआ। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस फोर्स लेकर सीओ सिटी अस्पताल पर जा पहुंचे। पुलिस के सामने भी परिवारीजनों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks