पत्नी को निर्वस्त्रत्त् कर बुरी तरह पीटा गया,महिला को माचिस से दागने का भी आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

बरेली में क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने बर्बरता की हदें पार कर दी। महिला से घर में घुसकर मारपीट की गई। जब पति ने विरोध किया तो उसे घर के बाहर पेड़ से बांध दिया और पत्नी को निर्वस्त्रत्त् कर बुरी तरह पीटा गया। महिला को माचिस से दागने का भी आरोप है। गांव के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार को मामले में प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

घटना 26 जुलाई की रात की है। महिला का कहना है कि उसके पति ने ग्राम प्रधान गंगाधर को उधार में रुपये दिए थे। वह पति के साथ गंगाधर के घर उधार के करीब 80 हजार रुपये मांगने गई थी। गंगाधर ने रुपये नहीं दिए बल्कि गाली-गलौज कर उन्हें घर से भगा दिया। कुछ देर बाद गंगाधर, साबिर, जाबिर, मोती, विजय और लक्ष्मण उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जब उसके पति ने विरोध किया तो उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद दबंगों ने महिला को निर्वस्त्रत्त् कर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं माचिस से उसे दागा और अश्लील हरकतें भी की। महिला की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। महिला अपनी आपबीती सुना रही थी तो किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान गंगाधर, मोती, साबिर, जाबिर, विजय और लक्ष्मण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks