
एटा —थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस को मिली सफलता, अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअस0- 310/23 धारा 363, 366, 120बी, 376 भादवि0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र महेश निवासी खेरिया बनार थाना जैथरा जिला एटा को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.धीरेन्द्र पुत्र महेश निवासी खेरिया बनार थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तारी टीम विवरण-
1.श्री शम्भू नाथ सिंह (प्रभारी निरीक्षक )
2.उ0नि0 श्री अजय कुमार
3.का0 चिन्तज्वाला
4.का0 कृष्णकान्त