गमगीन माहौल के बीच सुपुर्दे खाक किये ताजिये, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*गमगीन माहौल के बीच सुपुर्दे खाक किये ताजिये, रिपोर्ट योगेश मुदगल

युवाओं ने पटेबाजी और मुगदरबाजी में दिखाये हैरतअंगेज करतब

एटा,मारहरा। मुस्लिम समुदाय का गमों का पर्व मोहर्रम कस्बा में परंपरागत तरीके से मनाया गया। कस्बा में लगभग दो दर्जन स्थानों पर रखे ताजियों को जुलूस के साथ पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने पटेबाजी और मुगदरबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। अंत में सभी ताजियों को करबला के मैदान पर ले जाकर सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान पुलिसबल पूरी तरह से अलर्ट रहा।

इससे पूर्व शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला बडा बाजार, चूडी वाली गली. कटरा, काजी, तकिया और पक्का बाग समैत लगभग दो दर्जन स्थानों पर ताजियों को सजावट के साथ रखा गया। मुस्लिम इलाकों के गली. मुहल्ला को भी रंगबिरंगी रौशनी से सजाया गया। रात में मुस्लिम समुदाय की भीड़ ताजियों और रौशनी के दीदार को उमड पडी ।

शनिवार को कस्बा में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अस्पताल चौराहा और हैदरी चौक पर जुलूस में शामिल युवाओं ने पटेबाजी और मुगदरबाजी के प्रदर्शन से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कई स्थानों पर जुलूस को शर्बत, पानी, बिस्किट और फल आदि बांटे गये। सभी ताजियों को पूर्व निर्धारित मार्गों से गुजारते हुए पिवारी रोड स्थित करबला मैदान पर ले जाया गया। जहां उन्हें सुपुर्दे खाक करने की रस्म अदा की गई।
आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सीओ सुनील कुमार त्यागी और एसओ सत्यपालसिंह मय पुलिसबल के मार्ग पर गश्त करते रहे। स्थानों पर का कड़ा पहरा तैनात किया गया। इस दौरान तहरीलदार सीपीसिंह, नायब तहसीलदार साश्वत अग्रवाल, एसआई अनिल यादव, वीरपालसिंह, अशोक कुमार यादव, एलआईयू के कौशलकिशोर शर्मा, अंकित तोमर हरिओम चौधरी, राशिद कुरैशी, चादमियां, बसीअनवर कुरैशी, राशिद पहलवान, मुहम्मद बिलाल, शानू कुरैशी, कामिल कुरैशी, मुहम्मद उवैश, जाकिर, जावेद आदि मौजूद रहे। I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks