
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पाठक ने कहा कि पत्रकार सद्दाम अंसारी को जान से मारने के लिए हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो सड़कों पर उतरेंगे पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने कहा कि समाज के सभी पत्रकार बंधुओं से मेरा अपील है की आप सभी पत्रकार बताएं कि हम लोग कब तक जुल्म सहेंगे कब हम को न्याय मिलेगा इसके बारे में हमें सोचना है साथियों हम जब तक एक होकर एक बैनर तले आकर अपने मांगों को अपने अधिकारों को पाने के लिए एकजुट होकर जब तक किसी भी जुर्म के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद नहीं करेंगे तब तक हमें अपना अधिकार और अपना हक नहीं मिल सकता है इसलिए मैं सभी बंधुओं से प्रार्थना करता हूं कि अपनी एकता को मजबूत करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के बैनर तले भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक माननीय एके बिंदुसार जी के विचारों को सुनते हुए अपने हक अधिकार और हुक़ूक़ की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार होना है आज सद्दाम जैसे कई पत्रकार समाज में मारे जा रहे हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार होते जा रहा है शासन और प्रशासन हम पत्रकारों के ऊपर अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रही है न तो हमारे अधिकार और हमारे सम्मान के बारे में सोचा जा रहा है जो लोग पत्रकारों के अधिकार समाज सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है साथियों मैं संविधान का चौथा स्तंभ हूं मुझे अपने हक और हुक़ूक़ की लड़ाई को लड़ने का अधिकार है सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है साथियों खुलकर रोड पर उतरो अपने सम्मान और अपने अधिकार को पाने के लिए संघर्ष करो बगैर संघर्ष का कुछ होने वाला नहीं है हम आपके साथ हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिंदाबाद पत्रकार एकता जिंदाबाद संस्थापक एके बिंदुसार जी जिंदाबाद।