एक किलोग्राम गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त को एक किलोग्राम गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस चैकिंग करते समय आज दिनांक 29.07.2023 को समय करीब 08.20 बजे सकीट रोड पर टैम्पो स्टैण्ड के पास से एक अभियुक्त वन्टी पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा को एक किलोग्राम अवैध गाँजा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं0– 578/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. वन्टी पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी–

  1. एक किलोग्राम अवैध गाँजा

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. व0उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
  2. उ0नि0 श्री आदित्य कुमार
  3. का0 विनय कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks