ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी -सिद्धार्थनगर में संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती सरोज सिंह प्रवक्ता डायट एवं अनिल कुमार बिंद प्रवक्ता डायट के द्वारा संदर्भ दाता के रूप में 2 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से 2-2 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया । यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद वे अपने ब्लॉक में जाकर चुने गए स्वयंसेवी शिक्षक (volunteer)को प्रशिक्षित करेंगे इसके बाद स्वयंसेवी शिक्षक असाक्षर को साक्षर बनाएंगे/ कार्यक्रम के समापन अवसर पर डायट प्रवक्ता फुरकान अहमद महेंद्र कुमार एवं श्रवण कुमार के द्वारा प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया ।
इस समापन कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता पंकज कुमार धर्मेंद्र कुमार एवं ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के सदस्य उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks