
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सिद्धार्थनगर । रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने से स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में हुए बदलाव एवं ग्रेडिंग प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार तिवारी ने की। प्रो. तिवारी ने अपनें सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों में कौशल सम्वर्द्धन में सहायक है। उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शरीफुद्दीन ने उच्च शिक्षा पर प्रकाश डाला। शिक्षक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत लागू नवीन पाठ्यक्रम, क्रेडिट एवं ग्रेडिंग प्रणाली एवं विद्यार्थियों के कौशल सम्वर्द्धन हेतु व्यावसायिक पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर अपना व्याख्यान दिया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ. ब्रह्म सिंह, प्रो. अर्चना मिश्रा, डाॅ. किरन देवी, डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य, डॉ. रामबाबू पाल, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. रितेश कुमार शुक्ल, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनीष कुमार भारती, डॉ. विकास कुमार सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, राजेश सिंह, नन्द कुमार दुबे, सुरेश, ज्ञानमती एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. देवराज सिंह ने किया।