
गोसरंक्षण केंद्र निर्माण के लिए मिले 80 लाख
एटा, । जिले में चौथा वृहद गोसरंक्षण केंद्र बनाने के लिए शासन ने बजट की पहली किस्त भेज दी है। इसके साथ ही निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को भी टेंडर जारी कर दिया है। अगस्त माह तक वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण प्रारंभ होने की संभावना है।
गुरुवार को सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के गांव किनौड़ी खैराबाद में दो हेक्टेयर भूमि पर कुल एक करोड़ 60 लाख की लागत से 400 पशुओं को संरक्षित करने वाला एक वृहद गोसरंक्षण केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रुप में 80 लाख का बजट जिला प्रशासन के पास भेज दिया है। इसके साथ ही वृहद गोसरंक्षण केंद्र निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी है। उन्होंने बताया कि किनौड़ी खैराबाद में वृहद गोसरंक्षण केंद्र का निर्माण प्रस्ताव को शासन से बीते माह 28 जून को स्वीकृति दी थी। वहीं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए 19 जुलाई को 80 लाख का बजट स्वीकृत कर जिला प्रशासन के खाते में भेजा है।
गोसरंक्षण केंद्र बनाने को मिलेंगे40 लाख से अधिक
एटा। गुरुवार को सीवीओ ने बताया कि जलेसर, भदुआ और वाहिदबीबीपुर में बनाए गए प्रत्येक वृहद गोसरंक्षण केंद्र के लिए शासन ने एक करोड़ 20 का बजट दिया था, लेकिन किनौड़ी खैराबाद में बनने वाले वृहद गोसंरक्षण के लिए शासन ने एक करोड़ 60 लाख का बजट स्वीकृत है। इस गोसरंक्षण केंद्र का बजट अन्य गोसरंक्षण केंद्रों से 40 लाख रुपये अधिक है।