किसानों को पीएम सम्मान निधि की 14वीं किस्त मिली

किसानों को पीएम सम्मान निधि की 14वीं किस्त मिली

एटा, । पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों के खातों में भेज दी गई है। यह लाभ दो लाख 24 हजार किसानों को मिला है। योजना की 14वीं किस्त मिलने के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।

उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त जिले के दो लाख 96 हजार 202 किसानों के खाते में आई थी। इसके बाद दूसरी किस्त दो लाख 90 हजार 743 किसानों के खातों में आई। तीसरी किस्त दो लाख 87 हजार 13 किसानों के खाते में आई। इसके बाद चौथी किस्त दो लाख 76 हजार 153, पांचवीं किस्त दो लाख 71 हजार 381, छठवीं किस्त दो लाख 58 हजार 478, सातवीं किस्त दो लाख 54 हजार 204, आठवी किस्त दो लाख 31 हजार 405, नौवीं किस्त दो लाख 16 हजार 591, दसवीं किस्त एक लाख 98 हजार 128 किसानों के खातों में आई थी। इसके बाद 11वीं किस्त एक लाख 78 हजार 543, 12वीं किस्त एक लाख 34 हजार 497 एवं 13वीं किस्त 99 हजार 644 किसानों के खातों में भेजी गई थी।

● दो लाख 24 हजार किसानों को मिला इस योजना का लाभ

● रुपये खाते में आने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए

अब कम हो गए 63 हजार किसान

उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ के दौरान जिले के दो लाख 87 हजार किसान पंजीकृत थे। पहली किस्त सभी किसानों के खातों में आई थी। उसके बाद पात्र एवं अपात्र किसानों की छंटनी हुई। इसके चलते पात्र किसानों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में जिले में दो लाख 24 हजार किसान पीएम किसान योजना में पंजीकृत हैं। यानी 63 हजार किसान कम हो गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks