अलीगंज में एक रात में छह घरों से बीस लाख का माल उड़ाया

घरवाले छतों पर सो रहे थे, सुबह उठकर नीचे गए तो चोरी की घटनाओं का पता चला
अलीगंज में एक रात में छह घरों से बीस लाख का माल उड़ाया
एटा,
जैथरा के बाद नयागांव क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में छह घरों से चोरी कर ली। छह घरों में घुसकर चोर लाखों की नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

थाना नयागांव के गांव अलियापुर डांडा में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया है। गांव के शैलेन्द्र सिंह पुत्र रतीराम के यहां से करीब तीन लाख रूपए के जेवर व 50 हजार रूपए की नकदी की चोरी की। इसके बाद चोरों ने महेश के घर से ढाई से तीन लाख के जेवरात, करन सिंह के घर से ढाई लाख, वेदपाल के यहां से सात से आठ लाख जेवरात, वहीं छोटेलाल के यहां से तीन लाख की नकदी सहित जेवर चोरी की बात गृहस्वामी ने बताई है। चोरी के दौरान घरवालें छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर घरों से बखशा तक उठा ले गए।

गुरूवार सुबह उठकर कमरे में पहुंचे। सामान बिखरा पड़ा मिला। सामान बिखरा पड़ा देख घरवालों के होश उड़ गए। एक के बाद छह घरों से हुई चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घरों में चोरी हुई है। तहरीर अभी तक आई नहीं है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks