आठवीं मोहर्रम का तुर्बत व अलम का जुलूस अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार उठा

आठवीं मोहर्रम का तुर्बत व अलम का जुलूस अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार उठा।

वाराणसी आज चाहमाहमा स्थित ख्वाजा नब्बू साहब के इमामबाड़े से कदीम आठवीं मोहर्रम का तुर्बत व अलम का जुलूस अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम संयोजक सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू के ज़ेरे एहतमाम उठा। जुलूस उठने से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए अब्बास मूर्तज़ा शम्सी ने मौला अब्बास की शहादत बयान किया। जुलूस उठने पर लियाकत अली खां व उनके साथियों ने सवारी शुरू की जब हाथ कलम हो गए सक्काए हरम के और अर्शे बरी हिल गया गिरने से अलम के जुलूस चाहमामा होते हुए दालमंडी स्थित हकीम साहब के अज़ाख़ाने पर पहुँचा जहां से अंजुमन हैदरी चौक बनारस ने नौहाख्वानी शुरू करी अब्बास क्या तराइ में सोते हो चैन से जिसमें शराफत हुसैन लियाकत अली खां साहब ज़ैदी शफाअत हुसैन शोफी मज़ाहिर हुसैन राजा व शानू ने नौहाख्वानी की l
जुलूस दालमंडी खजुर वाली मस्जिद नई सड़क फाटक शेख सलीम काली महल पितरकुंड मुस्लिम स्कुल होते हुए लल्लापूरा स्थित फ़ातमान पहुँचा l
पूरे रास्ते उस्ताद फतेह अली खां व भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पौत्र नासिर अब्बास आफाक हैदर व उनके साथियों ने शहनाई पर आंसुओं का नज़राना पेश किया। फ़ातमान से जुलूस पुनः वापस मुस्लिम स्कुल लाहंगपूरा रांगे की ताज़िया औरंगाबाद नई सड़क कपड़ा मंडी कोदई चौकी सर्राफा बाजार टेढ़ी नीम बांस फाटक कोतवालपूरा कुंजीगरटोला चौक दालमंडी चाहमामा होते हुए इमामबाङे में समाप्त हुआ l
सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू
कार्यक्रम संयोजक वाराणसी।रिपोर्ट जमील अख्तर वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks