हरिप्रसाद मर्डर केस में घटना के ढाई दिन बाद भी कोई आरोपी अरेस्ट नहीं

हरिप्रसाद मर्डर केस में घटना के ढाई दिन बाद भी कोई आरोपी अरेस्ट नहीं
थानाध्यक्ष सफलता के करीब पहुँचने का कर रहे दावा
परसो सुबह गोली मारकर हुई थी हरिप्रसाद जायसवाल की हत्या
रामसहाय सिंह समेत चार नामजद व करीब आधा दर्जन आरोपियों पर दर्ज है मुकदमा
मारपीट व डकैती का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर हरिप्रसाद से आरोपी रखते थे रंजिश

डकैती के केस में किसी की नही हुई थी गिरफ्तारी,बल्कि तफ्तीशी खेल कर पुलिस देती रही संरक्षण

सुल्तानपुर। हरिप्रसाद जायसवाल हत्याकांड में करीब ढाई दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, मुख्य आरोपी रामसहाय सिंह व उनके पुत्र समेत चार नामजद सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है हत्या का मुकदमा,घटना को हुए करीब 55 घण्टे बीतने के बाद भी एक भी गिरफ्तारी नही,थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा अभी चल रहा प्रयास,गिरफ्तारी में सफलता के करीब पहुँचने का थानाध्यक्ष ने किया दावा, देखना है कितना सही निकलता है थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह का दावा,पहले भी आरोपियों को डकैती के मामले में दिया जाता रहा संरक्षण, आरोपियों के खिलाफ मारपीट व डकैती का केस दर्ज कराने के चलते हरिप्रसाद को मिलती रही धमकी, धमकी मिलने के बारे में थाने से लेकर उच्चाधिकारियो तक होती रही शिकायत, लेकिन धमकी की शिकायतो को हल्के में लेते रहे पुलिस अफसर, नतीजतन किसी भी अधिकारी ने लगातार शिकायतो के बाद भी नही लिया संज्ञान,पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते मनबढ़ आरोपियों ने बीते गुरुवार की सुबह मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर ही हरिप्रसाद की गोली मारकर की थी हत्या,मृतक हरिप्रसाद की मां कैलाशा देवी की तहरीर पर दर्ज हुआ है मुकदमा,दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर -रायपट्टी गांव का है मामला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks