
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 अभियुक्त आकाश पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम टीकरी थाना गंगीरी जनपद अलीगढ संबंधित मु0अ0सं0 246/2023 धारा 363/376/506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट को पटना पक्षी बिहार गेट के सामने से आज दिनांक 27.07.2023 को समय करीब 07.00 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- आकाश पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम टीकरी थाना गंगीरी जनपद अलीगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 जगदीश चन्द्र
- उ0नि0 प्रेमप्रकाश
- का0 अंकित कुमार
- का0 अरुण कुमार