दो अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अधबने तमंचा सहित गिरफ्तार

एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त दो अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अधबने तमंचा सहित गिरफ्तार, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज दिनाँक 27.07.2023 को समय करीब 09.40 बजे मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राज तोमर उर्फ करु पुत्र शिशुपाल निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज एटा को दो अवैध तमंचा (315 बोर), एक अधबना तमंचा व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं0– 207/2023 धारा 5/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- राज तोमर उर्फ करु पुत्र शिशुपाल निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जिला एटा

बरामदगीः-
1- दो अवैध तमंचा 315 बोर
2- एक अवैध तमंचा अधबना व शस्त्र बनाने के उपकरण।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 श्री विजय सिंह
2- उ0नि0 श्री नेत्रपाल गौतम
3- का0 लवनीश चौधरी
4- का0 सागर मलिक
5- का0 अजीत कुमार
6- का0 गजेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks