
एटा,27जुलाई । विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि शहरों में घूम रहे गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचाया जाये क्योंकि दिन प्रतिदिन एक्सीडेंटो की संख्या बढ़ रही है जिनमें गोवंश चुटैल हो रहे हैं तथा कुछ काल के मुंह में समा जा रहे हैं तथा जनता को भी एक्सीडेंट के कारण जूझना पड़ रहा है जिसके कारण सरकार की छवि भी खराब हो रही है जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी गोवंश को लेकर काफी चिंतित रहते हैं उसके बावजूद भी गोवंश व्यवस्थित नहीं हो पा रहा जबकि गोवंश सुरक्षित करना केवल किसी संगठन का कार्य नहीं है बल्कि पूरे हिन्दू समाज का कार्य है इसलिए हम सबको मिलकर इस कार्य को करना चाहिए।
श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रांत में कहीं पर भी गोकशी तथा गौ तस्करी की घटनाओं का होना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा मेरी पूरे ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि इस कार्य को पूर्ण रूप से रोका जाए तथा पुलिस प्रशासन भी इस कार्य को अंजाम देने वालों पर गैंगस्टर, रासुका तथा एनएसए के तहत कार्यवाही करें ताकि यह लोग घटना को अंजाम ना दे सके।
श्री चौहान ने कहाँ कि गोकशी व गौ तस्करों को लेकर नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि जनपद में इस तरीके की कोई भी घटना नहीं होने दी जाएगी।