एटा ~ थाना नयागांव पुलिस द्वारा छेड़छाड़ से बचने में गिर जाने से हुई किशोरी की मृत्यु की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 177/2020 धारा 452, 354, 304, 506 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 25.07.2020 को वादी श्री रामकिशोर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम बनी थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 24.07.2020 को रात्रि में गांव के ही मोहित पुत्र दलवीर सिंह ने घर में घुसकर वादी की नातिन के साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 177/2020 धारा 452, 354, 506 भादवि* पंजीकृत किया गया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में किशोरी की मृत्यु हो जाने पर परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 304 भादंवि* की बढ़ोत्तरी की गई। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.07.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को बिथरा भट्टा, देशी शराब के ठेके के पास से समय करीब 18.40 बजे गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मुअसं- 178/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- मोहित उर्फ अक्षय कुमार पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम बनी थाना नयागांव एटा।
बरामदगी-
1- एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उ०नि० प्रेमकुमार
3- आरक्षी राहुल कुमार
4- आरक्षी मधुसूदन।
